साल 2020 व कोरोना वायरस के साथ दुनिया का आज रात होगा अंत, पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विशाल एस्ट्रॉयड

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार एक विशालकाय उल्कापिंड धरती की तरफ बढ़ रहा है। इसका आकार दुनिया की सबसे ऊंची दुबई की मशहूर बिल्डिंग बुर्ज खलीफा जितना बड़ा है। यह उल्कापिंड मिसाइल से कई गुना तेज गति से धरती की तरफ बढ़ रहा है।

एजेंसी ने जानकारी दी है कि एस्ट्रॉयड सुबह 10:38 पर पृथ्वी के करीब से गुजरेगा. वैज्ञानिकों ने इस एस्ट्रॉयड को नीयर अर्थ एस्ट्रॉयड (NEA) वर्ग में रखा है. NEA ऐसे कॉमेट्स और एस्ट्रॉयड्स का ऐसा समूह होता है, जो नजदीकी ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण की वजह से ऑर्बिट में आ जाते हैं. इसकी वजह से यह पृथ्वी के करीब आ जाते हैं. खास बात है कि नासा के जेट प्रोपल्शन लैब ने पृथ्वी के करीब से गुजरने के चलते इसे काफी खतरनाक बताया है.

इस उल्कापिंड को 153201 2000 WO107 नाम दिया गया है। इसकी ऊंचाई 820 मीटर है, जबकि बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 829 मीटर है। मिसाइल की औसत गति 4000 किमी प्रति घंटा होती है, वहीं  इस उल्कापिंड की गति इससे बहुत अधिक है। नासा ने इसे नियर अर्थ ऑब्जेक्ट की श्रेणी में रखा है यानी यह धरती के करीब से जरूर गुजरेगा।

पृथ्वी के करीब आकर भी यह एस्ट्रॉयड धरती से 43 लाख किमी दूरी पर होगा. यह दूरी पृथ्वी और चांद के बीच की दूरी से ज्यादा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एस्ट्रॉयड को आधिकारिक रूप से 13 जनवरी 2018 को देखा गया था. 29 नवंबर के बाद उम्मीद की जा रही है कि यह पृथ्वी के इतना करीब से 6 फरवरी 2031 को गुजरेगा.

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें