देश में आज कोरोना के मामलों में देखने को मिली कमी, पिछले 24 घंटे में इतने मरीजों ने गंवाई जान

भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या एक करोड़ को पार कर चुकी है। दैनिक मामलों में की तुलना में रविवार को बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को जहां 25,153 लोग वायरस से संक्रमित हुए थे। वहीं रविवार 26,624 कोविड-19 के नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान 341 लोगों ने वायरस के कारण अपनी जान गंवाई है। देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 95 लाख से अधिक हो गई है। वर्तमान में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 95,80,402 हो गई है।

एक दिन में 87,330 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें 47,460 लोगों की आरटी-पीसीआर और 39,870 लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट से जांच की गई। अब तक दिल्ली में 77,17,078 लोगों की कोरोना सैंपल की जांच की गई।

मेदांता में एडमिट हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का स्वास्थ्य स्थिर है। हालांकि उन्होंने शुक्रवार को खाना खाया था और खूब नींद ली थी। लेकिन शनिवार को उनके खाने-पीने या किसी अन्य एक्टिविटी के बारे में डाक्टरों ने नहीं बताया। उन्हें चौथे दिन भी हाई फ्लोर ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया। शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी अनिल विज का हाल-चाल जानने मेदांता अस्पताल पहुंचे।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें