नींद न आने की परेशानी होगी खत्म, इन पॉइंट्स पर सोने से पहले करें फुट मसाज

फुट मसाज

ज्यादातर लोग अपने हाथों और चेहरे का काफी ध्यान रखते हैं मगर पैरों पर कोई खास तवज्जो नहीं देते। अगर पैरों को लेकर लंबे वक्त लापरवाही बरती गई तो परेशानी खड़ी हो सकती है। हालांकि, पैरों का सही से ख्याल रखा जाए तो इससे स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ-साथ कई तरह के दर्द से भी निजात मिल सकती है।

हमारे पैरों पर शरीर का पूरा वजन होता है। पूरे दिन न जाने हम अपने पैरों से कितना चलते हैं। मगर बावजूद इसके हम इनका उतना ध्यान नहीं रखते जितना रखा चाहिए। पैरों को मजबूत और लचीला रखने के लिए अगर आप रोजाना कुछ मिनट फुट मसाज करें तो इससे काफी फाएदा हो सकता है। रिफ्लेक्सोलॉजी के साथ नियमित फुट मसाज करने से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।

यदि आप नींद न आने की वजह से परेशान हैं, तो इसके लिए आपको नए-नए तरीके अपनाने या नींद की गोली खाने की जरूरत नहीं है। हमारे पैरों के तलवे में कुछ ऐसे पॉइंट्स होते हैं, जिनकी मसाज करके आप अच्छी नींद ले सकते हैं। इन पॉइंट्स पर सोने से पहले करें फुट मसाज, नींद न आने की समस्या होगी खत्म।

नींद न आने की परेशानी आजकल काफी आम हो गई है। इस कारण से कई लोग रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद भी पूरी नहीं कर पाते। कुछ लोगों को दिनों या हफ्तों के लिए यह परेशानी होती है तो कुछ लोगों को महीनों तक नींद न आने की समस्या से जूझना पड़ता है। लेकिन आप खुद भी इन प्रेशर पॉइंट्स पर काम कर सकते है। रात को सोने से पहले आप 5 मिनट की फुट मसाज खुद कर सकते हैं। इसका असर आपको कुछ दिनों में दिखने लगेगा।

  • फुट मसाज के लिए हर घर में आराम से मिलने वाला नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। अपने अंगूठे के ऊपरी भाग से मसाज करना शुरू करें। कुछ मिनट के लिए अंगूठे के ऊपरी भाग को दबाएं। जिससे नींद आने में मदद मिलती है।
  • अपने हाथ के अंगूठे से तलवे को नीचे से ऊपर की ओर मसाज करें। इससे आपका दिमाग शांत होगा।
  • अपने तलवे के बीच में नीचे से ऊपर की ओर मसाज करें। इसे कुछ समय तक करते रहें।
  • अपने अंगूठे की मदद से तलवे के मध्य में गोलाई में मसाज करें। इससे शरीर में मौजूद टेंशन खत्म होगी।
  • इसके बाद, तलवे के बीच के भाग को अंगूठों से दबाए ओर मसाज करें। इसे कुछ सेकंड्स तक करें।

इस तरह 5 मिनट की मसाज से आपको सोने में मदद मिलेगी।

1 COMMENT

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें