भारत में अबतक कोविड-19 से 33 हजार लोगों की हुई मौत व दुनिया में अबतक सबसे ज्यादा…

भारत में करोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 47,704 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इसी अवधि में 654 लोगों की मौत भी कोरोना महामारी से हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई।

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 9 लाख 53 हजार 189 पहुंच गई है। 24 घंटे में 34 हजार 444 संक्रमित ठीक हुए। संक्रमण से 33 हजार 448 मरीजों की मौत भी हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 14,83,157 हो गई है। इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 4,96,988 है। वहीं, 9,52,744 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कोरोना से देश में कुल 33,425 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार: प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दो दिन के अंदर 2192 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि 1536 लोग ठीक भी हुए हैं।

उत्तरप्रदेश: राज्य में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 हजार 578 नए मामले सामने आए हैं।  31 लोगों ने दम तोड़ दिया कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 26 हजार 204 पहुंच चुकी है।

मध्य प्रदेश: 24 घंटे में राज्य में 789 नए केस सामने आए। इसी के साथ मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 28,589 हो गया है। इसमें 19,791 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 820 लोगों की जान जा चुकी है।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें