किसानों का भारत बंद आज: सड़कों पर बैठे किसान नेता; जगह-जगह भारी जाम, दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, हैदराबाद-बेंगलुरु में भी विरोध-प्रदर्शन

bharat band

नई दिल्ली: किसानों का भारत बंद आज के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है। बंद का असर अब दिखने लगा है। कई नेशनल और स्टेट हाईवे ब्लॉक कर दिए गए हैं। कई रूट डायवर्ट करने पड़े हैं। ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित है। दिल्ली से जाने वाले कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। प्रदर्शनकारी किसानों की योजना सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चक्का जाम रखने और विरोध प्रदर्शन करने की है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में इस बंद का ज्यादा असर दिखाई दे रहा है।

Bharat band krishi Kanoon

कांग्रेस, RJD, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद का समर्थन किया है। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (AIBOC) से भी भारत बंद को समर्थन मिला है। वहीं, सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे आंदोलन छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाएं। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार किसानों की आपत्तियों पर विचार करने के लिए तैयार है।

अमृतसर में किसानों ने रेलवे ट्रैक किया जाम

तमिलनाडु में किसानों ने तोड़ा बैरिकेड, एक्शन में पुलिस

तमिलनाडु में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने आज किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में चेन्नई के अन्ना सलाई इलाके में पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। माकपा राज्य सचिव के बालकृष्णन ने कहा, किसान लगातार विरोध कर रहे हैं और मोदी सरकार कानूनों को वापस लेने से इनकार कर रही है। ये संघर्ष जारी रहेगा, आगे और तेज होगा।

प्रियंका बोलीं- पूरा हिंदुस्तान किसानों के साथ

भारत बंद पर प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि पूरा हिंदुस्तान किसानों के साथ है। केंद्र सरकार काले कानून को वापस ले। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “खेत किसान का, मेहनत किसान की, फसल किसान की, लेकिन भाजपा सरकार इन पर अपने खरबपति मित्रों का कब्जा जमाने को आतुर है।”

अखिलेश यादव बोले- किसान आंदोलन से टूट रही भाजपा

संजय राउत बोले- बेरोजगारी से वैसे ही लोग घरों में हैं

 

2 COMMENTS

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें