सहारा के पत्रकार को अपराधियों ने मारी गोली,  मौके पर ही मौत 

पत्रकार
आनंदप्रकाश शर्मा

बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के सिंधिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के सलखंनी निवासी ब्रजकिशोर ब्रजेश पत्रकार की अपराधियों ने मंगलवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार ब्रजेश कुमार अपने गांव सलखंनी चौर में अपने चिमनी पर मजदूरों के साथ थे, तभी बोलेरो सवार अपराधियों ने उन पर दनादन 7 गोलियां चला दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।
अपराधियों ने विभूतिपुर के सलखनी गांव में इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। ग्रामीणों का बताना है कि चिमनी को लेकर ब्रजेश का दबंग लोगों से विवाद चल रहा था। इसको लेकर कुछ दिन पूर्व पंचायत भी हुई थी। मंगलवार को ब्रजेश चिमनी चालू करने की नीयत से चिमनी पर पहुंचा था।

पत्रकार ब्रजकिशोर अपने वेबाक लेखनी के लिए जाने जाते थे।  ये चिमनी के भी मालिक थे।  इनकी भाभी पंचायत की जनप्रतिनिधि भी हैं। सलखन्नी गांव निवासी दशरथ महतो के पुत्र ब्रजकिशोर ब्रजेश मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे सलखन्नी चौर स्थित अपने चिमनी किशोर ब्रिक्स पर गया था। शाम मे एक बोलेरो पर सवार आधा दर्जन अपराधी चिमनी पर पहुंचे और ब्रजेश पर अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। स्थानीय लोगों ने ब्रजेश को पीएचसी भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में रोसड़ा में पत्रकार विकास रंजन की भी गोली मार हत्या कर दी गयी थी। पत्रकारों पर लगातार हो रहा हमला चिंता का विषय है।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें