दिल्ली में कैब ड्राइवर ने की महिला जज को अगवा करने की कोशिश

महिला जज

वर्षा यादव | NavprabhatTimes.com

दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करनेवाली एक और घटना सामने आई है। दिल्ली के गाजीपुर के एक कैब ड्राइवर ने एक महिला जज को अगवा करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिस के आ जाने से वह इस वारदात को अंजाम दे पाने में असफल रहा। सोमवार को महिला जज कैब के जरिए मध्य दिल्ली से कड़कड़डूमा कोर्ट जा रही थीं। पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक महिला जज मध्य दिल्ली स्थित अपने घर से कैब में बैठी थीं। उन्हें कैब वाले को कड़कड़डूमा कोर्ट जाने के लिए कहा, लेकिन उसने हापुड़ की तरफ मोड़ दिया। कैब का रूट बदलता देख महिला जज को शक हुआ। उन्होंने ड्राइवर को फिर से कड़कड़डूमा कोर्ट की तरफ जाने के लिए कहा, तो उसने अनसुनी कर दी।

रजिस्ट्रार जनरल दिनेश कुमार शर्माके हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि महिला जज ने तुरंत पुलिस को फोन करके मदद मांगी। समय रहते पुलिस ने गाजीपुर के पास कैब को घेर लिया। कैब ड्राइवर को गिरफ्तार करके महिला जज को सकुशल उनके घर पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी राजीव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कैब ड्राइवर राजीव कुमार दिल्ली के शाहदरा का रहने वाला है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली हाईकोर्ट की कार्यकारी चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने महिला जजों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि महिला जजों की सुरक्षा को देखते हुए अलग से कार की सुविधा मिलनी चाहिए।

गौरतलब है कि आए दिन राजधानी दिल्ली में कैब ड्राइवरों द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और रेप की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

वसंत कुंज में की गई थी एक लड़की की अगवा करने की कोशिश-

इसी वर्ष जुलाई में राजधानी के एक पॉश इलाके वसंत कुंज में कार सवारों ने एक लड़की को अगवा कर लिया था। पीड़िता ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। उस समय पीड़िता ने बहादुरी दिखाते हुए कार की खिड़की से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 + seventeen =