मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लगायी फटकार..

राज ठाकरे

मुंबई के एल्फिंस्टन हादसे के बाद से ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) स्टेशन पर सामान बेचने वाले हॉकर्स के साथ मारपीट कर रही है। बताया जाता है कि बीते रविवार को विक्रोली में हॉकरों को हटाने का काम कर रहे हॉकर्स को हटाने का काम कर रहे मनसे कार्यकर्ताओं की ही पिटाई हो गई, जिसमें चार मनसे कार्यकर्ता घायल हो गए। इस घटना के बाद पार्टी प्रमुख राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं पर जमकर नाराजगी व्यक्त की है।

सोमवार को शिवाजी पार्क रेसीडेंस स्थित कृष्णा कुंज में बैठक आयोजित कर पार्टी प्रमुख ठाकरे ने अपने जोनल ऑफिस के कार्यकर्ताओं को धमकी देते हुए कहा कि, “अगर आप मनसे के नेता हैं, तो आपके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर आप ऐसे ही बार-बार पिटेंगे तो अपने पद से हाथ धोना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ऐसा होना चाहिए, जो दूसरों को पीटते हैं, ना कि खुद पिटते हैं।”

उन्होंने दहाड़ते हुए चेतावनी देकर कहा,”अगली बार जब आप एंटी-हॉकर अभियान पर जाते हैं, तो पूरी तैयारी के साथ जाएँ। विक्रोली की घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। जब हम खुद की सुरक्षा नहीं कर सकते हैं, तो दूसरों की सुरक्षा कैसे कर सकेंगे।”

बताया जाता है कि रविवार की रात विक्रोली में मनसे कार्यकर्ताओं ने हॉकरों को उनके स्टॉल्स पर मराठी में साइन बोर्ड और होर्डिंग लगाने की बात की थी। जिसके बाद कानून को हाथ में लेनेवाले मनसे कार्यकर्ताओं व हॉकरों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में चार मनसे कार्यकर्ता घायल हो गए। चार मनसे कार्यकर्ताओं और दो कांग्रेस के सदस्यों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया।

पिछले महीने भी हुआ था मनसे पर हमला –

गौरतलब है कि पिछले महीने भी मलाड में पार्टी पर हुआ था। जब हॉकर्स के एक समूह ने मनसे के जोनल हेड सुशांत मालवाड़े पर हमला किया था। जानकारी के मुताबिक, सुशांत पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया था।

1 COMMENT

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें