मुंबई के जोगेश्वरी में बेकाबू कार ने लड़की को मारी टक्कर, खौफनाक हादसा कैमरे में कैद

मुंबई में हादसे का एक खौफनाक वायरल वीडियो सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और उसने एक लड़की को जोरदार टक्कर मारी, इस हादसे के बाद लड़की गंभीर रुप से घायल हो गई। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरें में पूरा वाकया कैद हुआ है।

मुंबई के हादसे का एक खौफनाक वायरल वीडियो सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और उसने एक लड़की को जोरदार टक्कर मारी, इस हादसे के बाद लड़की गंभीर रुप से घायल हो गई। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरें में पूरा वाकया कैद हुआ है।

मुंबई शहर के जोगेश्वरी इलाके में 30 दिसंबर को यह हादसा हुआ है। वीडियो में साफ दिखाइ दे रहा है कि, एक लड़की रास्ते के किनारे से पैदल जा रही है और उसी वक्त पीछे से एक तेज रफ्तार कार आती है और उस लड़की को अपनी चपेट में ले लेती है। पीड़ित लड़की का नाम सायली राणे है।

कार बहुत ही तेज रफ्तार में थी, जिसकी वजह से वह लड़की उड़ कर कुछ फीट आगे जा गिरती है। इस हादसे में लडकी बुरी तरह घायल हो गई। घायल लडकी को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ उसका  इलाज चल रहा है, वह कोमा में चली गई है।

सायली राणे 30 दिसंबर को जोगेश्वरी विक्रोली लिंक रोड से पैदल जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ। लडकी को टक्कर माने के बाद कार जाकर पेड़ से जा  टकराई। इस हादसे में ६५ वर्षीय कार ड्राइवर विश्वजीत हाटे भी घायल हुए हैं। कार ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त में है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जेव्हीएलआर पर दुर्गा नगर के पास की यह घटना उस समय घटी जब २४ वर्षीय सायली राणे अपनी सहेली के यहाँ से घर वापस आ रही थी। सायली के पिता उस समय गांव में थे। सायली के घर पर उसकी माता-पिता, बड़ा भाई और दादी रहते हैं। सायली १५ दिन पहले ही कोटक महिंद्रा कंपनी में नौकरी पर लगी थी।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

15 + thirteen =