आमदार मो.आरिफ नसीम खान के जन्मदिन पर हज़ारों की संख्या में लोगों ने दी उन्हें बधाई

मुंबई: चांदीवली तालुका के आमदार मो.आरिफ नसीम खान के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामना देने के लिए लोगों का हुज़ूम उमड़ पड़ा। अपने प्रिय आमदार के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोग भारी संख्या में उनके जनसम्पर्क कार्यालय पहुंचे। नसीम खान ने लोगों के साथ केक काटा व जनता के इस असीम प्रेम के लिए धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। चांदीवली यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने भी अपने प्रिय नेता को बधाई दी।

चांदीवली कांग्रेस के स्थानीय आमदार व पूर्व कैबिनेट मंत्री मो.आरिफ नसीम खान को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए हज़ारों की संख्या में लोगों की भीड़ उनके जनसम्पर्क कार्यालय पहुंची। उन्हें शुभकामना देने के लिए पूरे दिन लोगों का ताँता बंधा रहा। हज़ारों की संख्या में लोग बैंड-बाजे के साथ अपने प्रिय नेता को बधाई देने पहुंचे। नसीम खान ने केक काटा व आनेवालों को केक खिलाकर उनका स्वागत किया। कांग्रेस नेता कृपाशंकर सिंह भी उन्हें बधाई देने पहुंचे। जन्मदिन के इस मौके पर चांदिवली यूथ कांग्रेस के सदस्य भी अपने प्रिय नेता को बधाई देने अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे। श्री खान ने केक काटा व यूथ कांग्रेस के सदस्यों को अपने हाथों से केक खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर अपने नेता के प्रति सम्मान प्रकट किया। जन्मदिन के इस अवसर पर हज़ारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति से नसीम खान की लोकप्रियता साफ़ झलक रही थी।

इस अवसर पर चांदिवली यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अरुण कुमार के साथ अजय रजक, सिकंदर शेख, पत्रकार इंद्रकुमार विश्वकर्मामुकुंदलाल पाल, संतोष विश्वकर्मा, भरत पाल, दिलीप विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, मिथिलेश व सैकड़ों की संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें