सुशांत सिंह राजपूत के पुलिस अधिकारी बहनोई को अपराध में गड़बड़ी का शक

सुशांत सिंह राजपूत

मुंबई: मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी बहन चंडीगढ़ में रहती हैं। सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई ओपी सिंह, जो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हैं और हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय में स्पेशल ऑफिसर के रूप में तैनात हैं, उन्हें अपराध में कुछ गड़बड़ी का संदेह है। वह घटना की गहन जांच की मांग कर रहे हैं। 

राज्य के अधिकारियों ने कहा कि सिंह आत्महत्या की घटना के बारे में जानकारी के बाद ही जल्द मुंबई के लिए रवाना हो गए। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अभिनेता राजपूत की मृत्यु न केवल फिल्म उद्योग के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने आत्महत्या की थी। सुशांत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में दिशा को लेकर लिखा था, ‘ये बहुत दुखद खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।

पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है. अप्रैल के महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था. वही हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ था. इसके अलावा पिछले महीने वरिष्ठ गीतकार योगेश गौर भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे.

 

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × 2 =