Home खेल पाक क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए 20...

पाक क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए 20 सदस्यीय पाक टीम का किया एलान

मार्च के दूसरे सप्ताह में इंटरनेशनल क्रिकेट कोरोना वायरस महामारी के कारण बंद हो गई थी, लेकिन जुलाई के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली हो गई थी।

इस टीम में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद और तेज़ गेंदबाज़ वहाब रियाज़ की वापसी हुई है. अक्टूबर 2018 में पाकिस्तान के लिए आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले वाहब रियाज ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से अनिश्चितकाल ब्रेक ले लिया था, लेकिन इसके कुछ महीनों बाद उन्होंने इस फॉर्मेट में खेलने की इच्छा जताई थी.

वहीं पूर्व कप्तान सरफराज ने जनवरी 2019 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था.इसके बाद से लगातार आपको इंटरनेशनल और लीग क्रिकेट देखने को मिलेगी, जिसके लिए क्रिकेट फैंस तरस रहे थे। इंग्लैंड की टीम सितंबर तक लगातार इंटरनेशनल मैच खेलने वाली है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जिन 20 खिलाड़ियों का चयन 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए किया है, उनमें अजहर अली(कप्तान), बाबर आजम(उपकप्तान), आबिद अली, असद शफीक, फहीम अशरफ, फवाद आलम, इमाम उल हक, इमरान खान, काशिफ भट्टी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, उस्मान शिनवारी, वहाब रियाज और यासिर शाह का नाम शामिल है।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें