देवरिया(उ.प्र.) : देवरिया जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर कारखाना थाने में बम फटने की आशंका जताई जा रही है, जिसमें पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस दुर्घटना में इसी थाने में कार्यरत कॉन्स्टेबल अजित सिंह (45 वर्ष) पुत्र बिजयनाथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अजित सिंह सीहटीकर, बकुलागंज सतंकबीर नगर के रहनेवाले हैं। हालाँकि यह दुर्घटना बम फटने से ही हुई है, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पायी है, पर अजित सिंह की जो अवस्था है, वह बम फटने की साफ़ गवाही दे रही है।
सूत्रों की मानें तो पुलिस की लापरवाही से थाने में बम फटा, जिसकी वजह से कॉन्स्टेबल बुरी तरह घायल हो गया है। इस दुर्घटना में थाने में कार्यरत कॉन्स्टेबल अजित सिंह के दोनों हाथ गायब हो गए हैं और सिर से लेकर पाँव तक उनके शरीर पर चोट के निशान हैं, जो बम फटने की गवाही दे रहे हैं। वहीं, पुलिस महकमा कुछ बोलने से कतरा रहा है। पुलिस का कहना है कि आग तापने से जला है लेकिन हकीकत और चोट के निशान कुछ और बता रहे हैं!
इतना कुछ होने के बाद भी जिले के पुलिस महकमे के बड़े अधिकारी घंटों बाद भी घायल को देखने जिला अस्पताल नहीं पहुंचे। वहीं कास्टेबल की हालत नाजुक देख डाक्टर ने मेडिकल कालेज गोररवपुर रेफर कर दिया।


































