नवभारत दुर्गा पूजा समिति महराजगंज पड़ाव के पावन धाम में भक्त जनों की भीड़ जारी

जौनपुर/महराजगंज: नवरात्रि का पावन पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पावन पर्व पर आस्था से जुड़े लोग पूरे विधि-विधान से माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं। जगह-जगह सड़कों पर देवी दुर्गा का पांडाल देवि दुर्गा की भव्य प्रतिमा से सजी दिखाई देती है। हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी महराजगंज पड़ाव पर नवभारत दुर्गा पूजा समिति ने नवरात्रि उत्सव में पंडाल को बड़े ही भव्य ढंग से सजाया है और माता दुर्गा के दर्शनों को श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार जारी है।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ दुर्गा का दरबार विभिन्न प्रकार के झालरों व लाइट से जगमगा रहा है। पांडाल के अध्यक्ष राम आसरे पाण्डेय (सीटी) ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी महराजगंज पड़ाव बाजार वासियों के सहयोग से संम्पन्न होता है। सभी के सहयोग से पूरा पंडाल जगमगाते रहता है। नवरात्रि भर भक्तों की भारी संख्या में भीड़ लगी रहती है। आरती सुबह शाम 8 बजे होती है। नवरात्रि भर प्रसाद वितरण चलता रहता है। नवभारत दुर्गा पूजा समिति के सभी कार्यकर्ता गण रोजाना उपस्थित रहते हैं।

गौरतलब है कि नवरात्रि के उत्सव में यह पंडाल अपनी सजावट के लिए चर्चा में बना रहता है। यहां के व्यवस्थापक व अध्यक्ष राम आसरे पाण्डेय (सीटी), श्रेयांश सिंह, नरेंद्र सिंह (वकील), सुनील जायसवाल (डब्लू), अंकज जायसवाल (शेरू), शीतला प्रसाद मौर्य, सतीश मोदनवाल (निरहू), योगेंद्र विश्वकर्मा, पंकज जायसवाल (लल्लू), राजन जायसवाल, राजमनि (साधू), राजन मोदनवाल, कुलदीप विश्वकर्मा (पत्रकार) आदि समस्त लोग नवरात्रि के दौरान मौजूद रहते हैं और सारी व्यवस्था देखते हैं।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

four + five =