#VikasDubeyEncounter : पुलिस एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे, पढ़ें पूरी ख़बर

Vikas Dubey Encounter

कानपुर। आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा दुर्दांत अपराधी विकास दुबे उज्जैन से कानपुर आते वक्त पुलिस के हथियार छीन कर भाग रहा था। इसी दौरान पुलिस की गोली का शिकार हो गया और उसके सीने में गोली लगने से एनकाउंटर में ढेर हो गया। वहीं हादसे में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार सुबह करीब नौ बजे उज्जैन में महाकाल मंदिर के एक सुरक्षाकर्मी की सूचना पर गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद यूपी एसटीएफ और पुलिस की मुस्तैदगी में वह कानपुर लाया जा रहा था। तभी कानपुर लाने के दौरान रास्ते में दुर्घटना के दौरान एसटीएस की गाड़ी पलट गई और गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस और विकास के बीच हुई मुठभेड़ में विकास के सीने में गोली लग गई और वह एनकाउंटर में मारा गया। वहीं गाड़ी पलटने से दो सिपाही भी घायल हो गए हैं।

विकास के एनकाउंटर होने पर उसकी डेड बॉडी को हैलट में लाया गया। जिसके बाद शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन मुठभेड़ कहां हुई यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, जांच की जा रही है।

वीडियो देखें  ➡ 

arrow: जानिए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का जघन्य आपराधिक इतिहास

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 − one =