प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार कार्यक्रम में 6 घण्टे इंतज़ार करवाकर भी नहीं आये कैबिनेट मंत्री

प्रद्युमन शर्मा | NavprabhatTimes.com

कानपुर: जिले के नौबस्ता में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रसार प्रचार अभियान का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया, जिसके माध्यम से कई योजनाओं के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।

जानकारी के मुताबिक कानपुर के नौबस्ता के गल्लामंडी में प्रधानमंत्री प्रचार प्रसार अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली से आये पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को बुलाया गया था। उन्हें 2 बजे पहुंचना था, लेकिन व्यस्तता के चलते मंत्री सतीश महाना कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए।

मंत्री सतीश महाना को क्षेत्र की समस्या बताने के लिए लगभग 6 घण्टे जनता ने इन्तजार किया, लेकिन वे आये ही नहीं।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनीत कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम त्यागी, नागेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे, कोषाध्यक्ष वी के साहू तथा कार्यक्रम संयोजक के रूप में विकास तिवारी, सुनील गुप्ता, अखिलेश त्रिवेदी, सह संयोजक राजू तिवारी, अजय सिंह, राजेंद्र शर्मा ,सोनू तिवारी, सोनू पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें