शिंजो आबे के इस्तीफे के बाद जापान के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे 71 साल के योशिहिदे सुगा

जापान के अगले प्रधानमंत्री योशिदे सुगा होंगे। सूगा निर्वतमान प्रधानमंत्री शिंजो आबे की जगह लेंगे। सुगा ने लंबे समय से शिंजो आबे के साथ काम किया है। जापान में सत्‍तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्‍व के चुनाव में योशिदे सुगा को जीत मिली है। आबे के कार्यकाल के दौरान 71 साल के सूगा कई महत्‍वपूर्ण पद संभाल चुके हैं।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में मुख्य कैबिनेट सचिव और आबे के करीबी माने जाने वाले सुगा की जीत तय मानी जा रही थी, क्योंकि लिबरल डेमोक्रेटस का सत्तारूढ़ गठबंधन में बहुमत है।

मीडिया की खबरों के अनुसार सोमवार को स्थानीय प्रतिनिधियों की शुरुआती मतगणना से संकेत मिले हैं कि योशिहिदे सुगा के पास दो अन्य दावेदारों पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा और पूर्व विदेश मंत्री फूमियो किशिदा पर भारी बढ़त थी।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें