करीब 14 साल से कोमा में पड़ी महिला ने बच्चे को दिया जन्म, दुष्कर्म का संदेह!

अमेरिका के हॉस्पिटल से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। तकरीबन 14 साल से कोमा में पड़ी एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है, इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। हॉस्पिटल स्टाफ और पुलिस वाले यह समझ नहीं पा रहे हैं कि यह कैसे हुआ।

जानकारी के अनुसार, महिला यूएस के एरिजोना राज्य के एक शहर में स्थित हैसिएंडा हेल्थकेयर में करीब 14 साल से भर्ती थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, 29 दिसंबर 2018 को इस महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। हॉस्पिटल स्टाफ को उसके कहरने की आवाज धीरे- धीरे सुनाई दी। उस वक्त किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था। बाद में पता चला कि महिला प्रेग्नेंट है। जानकारी के अनुसार महिला ने एक बेटे को जन्म दिया है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, हॉस्पिटल का हर स्टाफ शक के दायरे में है। इस घटना की वजह से अस्पताल के बाकी मरीजों की चिंता भी बढ़ गई है। चारों तरफ इस घटना की निंदा हो रही है।

एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने इस महिला के लिए आवाज उठाई है। टासा मेनेकर नाम की वह महिला पेशे से वकील है। उन्होंने मांग की है कि हॉस्पिटल में काम करने वाले मर्द स्टाफ का डीएनए टेस्ट करवाया जाए। एरीजोना के गवर्नर डग डेजी को भी इस घटना का पता लगा है। इस पर उन्होंने दुख जाहिर किया। हैसिएंडा हेल्थकेयर को निर्देश दिया है कि मरीजो की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 + 2 =