Home मनोरंजन Bigg Boss 14: जमकर लड़ाई करने के बाद पवित्रा-एजाज़ के बीच हुआ...

Bigg Boss 14: जमकर लड़ाई करने के बाद पवित्रा-एजाज़ के बीच हुआ प्यार, बन सकते हैं इस सीजन के कपल

‘बिग बॉस 14’ कंटेस्टेंट एजाज़ ख़ान और पवित्रा पूनिया के बीच दूरी बढ़ती जी रही है। दोनों के बीच शुरुआत में काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी, लेकिन अब दोनों के अंदर किसी बात को लेकर एक चुभन है जो खुलकर सामने आ रही है। सिड की टीम के हारने के बाद जहां शहज़ाद को घर से बेघर होना पड़ा तो वहीं पवित्रा और एजाज़ को रेड ज़ोन में रखा गया। अब दोनों के बीच ‘फीलिंग्स’ को लेकर तीखी बहस होती दिखेगी।

इस बार के सीजन में इसकी संभावना पवित्रा पुनिया और एजाज खान के बीच नज़र आ रही है. दोनों इस समय रेड ज़ोन में हैं जिनके ऊपर एविक्शन का खतरा मंडरा रहा है. हाल ही में इसी बात के प्रेशर में दोनों के बीच जमकर झगड़ा भी हुआ.

पवित्रा ने भी कई मौकों पर खुलासा किया कि वो एजाज़ को पसंद करती हैं. लेकिन सलमान खान के साथ वीकेंड का वार के दौरान उन्होंने एजाज़ के मिजाज़ पर आपत्ति भी जताई थी और कहा था कि उन्हें उनके व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं.

अब दोनों के बीच कड़वाहट आ चुकी है लेकिन बिग बॉस के घर के समीकरण पल-पल बदलते हैं. ऐसे में कोई बड़ी बात नहीं कि दोनों अपने फिर एक-दूसरे के करीब आ जाएं. वैसे इस लड़ाई से पहले भी ऐसे कुछ मौके आए थे जब लगा था कि दोनों एक-दूसरे में दिलचस्पी ले रहे हैं.

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें