Home मनोरंजन Bigg Boss 14: इस सीजन घर में बजेगी शहनाई, राहुल वैद्य ने...

Bigg Boss 14: इस सीजन घर में बजेगी शहनाई, राहुल वैद्य ने इस लड़की को शादी के लिए किया प्रपोज

‘बिग बॉस 14’ के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य इस वक्त काफी चर्चा में हैं। बिग बॉस हाउस में अपना बेहतरीन व्यक्तित्व दिखाने के बाद राहुल ने कुछ ऐसा किया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल, राहुल ने नेशनल टेलीवीज़न पर एक लड़की के लिए अपने प्यार का इज़हार किया है। सिंगर ने न सिर्फ प्यार का इज़हार किया है, बल्कि शादी के लिए प्रपोज़ तक कर दिया है।

बाद में बिग बॉस ने नोमिनेशन स्पेशल का एलान किया, जहां कंटेस्टेंट्स का अपने हाउसमेट्स को बचाने के लिए टेस्ट लिया गया. अभिनव शुक्ला को बचान के लिए अली गोनी ने जैस्मीन की डॉल को तोड़ दिया, रुबीना ने अली गोनी को बचाने के लिए अपनी हेयरस्टाइल मशीन का बलिदान दिया. वहीं, निक्की तंबोली ने जान कुमार सानू को बचाने के लिए अपने कंबल के तबाह कर दिया.

राहुल वैद्य दिशा परमार को नेशनल टीवी पर प्रपोज करते हैं. उनके हाथ में एक रिंग होती और वह दिशा से शादी करने के लिए पूछते हैं. उनकी टी शर्ट के बैक पर लिपस्टिक से ‘मैरी मी’ लिखा होता है. इसके बाद हम देखेंगे कि मुक्ति मोहन और शान जैसे सिंगर्स कंटेस्टेंट को अपने सॉन्ग पर थिरकाएंगे और मस्ती करवाएंगे.

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें