Home उत्तर प्रदेश मोटरसाइकिल खड़ी करके घर के अंदर गया था युवक, बाहर आकर देखा...

मोटरसाइकिल खड़ी करके घर के अंदर गया था युवक, बाहर आकर देखा तो…

कानपुर दक्षिण। नौबस्ता थाना अंतर्गत हंसपुरम आवास विकास में चोरों ने घर के बाहर से एक मोटरसाइकिल चोरी कर दिनदहाड़े घटना को अंजाम दे दिया। जिसके बाद बाइक चोरी की शिकायत को लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

हंसपुरम आवास विकास निवासी शिवम तिवारी ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब दो बजे मोटरसाइकिल खड़ी करके घर के अंदर था। तभी चोरों ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल (यूपी 78 एफ आर 7043) चोरी कर घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़ित ने नौबस्ता थाने में घटना की तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। पीड़ित के मुताबिक मोटरसाइकिल बर्रा दो निवासी उनके ससुर दिलीप पांडेय के नाम है।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें