गर्भवती महिला के साथ हुई खौफनाक घटना, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार सुबह एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद जांच कर आगे की कार्यवाई में जुट गई।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बिधनू थानाक्षेत्र की कुरियाँ चौकी अंतर्गत करौली गॉव निवासी किसान सुरेंद्र(34) की शादी बीते पांच वर्ष पूर्व फतेहपुर बकेवर थानाक्षेत्र के डेहरी बुजुर्ग गॉव निवासी गुड़िया (30) से हुई थी। परिजनों के मुताबिक गुड़िया पांच माह की गर्भवती थी। तीन दिन पहले ही पेट मे दर्द की समस्या के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

बुधवार सुबह अस्पताल से जब वह घर पहुंची तो अचानक से उसकी तबियत बिगड़ने के बाद उसने दम तोड़ दिया। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बिधनू थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व कुरियाँ चौकी इंचार्ज दिवाकर पांडेय सहित एसडीएम और सीओ मौके पर पहुँचे। मायके पक्ष से तहरीर मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच कर बिधनू पुलिस को अग्रिम कार्यवाई के लिए आदेशित किया गया।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × four =