निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की ‘सत्या’ में पहली बार दो दिन तक हेलीकाप्टर से शूटिंग

सुजीत कुमार सिंह

आनंदप्रकाश शर्मा,

सुपरहिट फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह इन दिनों श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित हो रही भोजपुरी फिल्म ‘सत्या’ की शूटिंग गुजरात के भुज में कर रहे हैं। दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन कर, एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही इस फिल्म में यंग्रीयंग मैन पावरस्टार पवन सिंह केंद्रीय भूमिका में हैं तथा नायिका अक्षरा सिंह हैं। इस फिल्म के जरिये भोजपुरी सिनेमा में पहली बार निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने अपनी फिल्म में दो दिन तक हेलीकॉप्टर से शूटिंग की है। साथ ही दो दक्षिण भारतीय फाईट मास्टर रॉकी राजेश और बाजी राव से एक्शन दृश्यों की शूटिंग करवाये हैं।

फिल्म के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चौहान हैं। फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार छोटेबाबा हैं। प्रोडक्शन कन्ट्रोलर अरशद शेख ‘पप्पू’ हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, नृत्य राम देवन, मारधाड़ रॉकी राव व बाजीराव, संकलन दीपक जौल का है। मुख्य भूमिका में पावर स्टार पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अनु उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, विपिन सिंह, जय सिंह, लोटा तिवारी, मुकेश तिवारी, राहुल वर्मा, राधेश्याम जीवराजजी लुहार तथा दयाशंकर पाण्डेय आदि हैं।

गौरतलब है कि बिहार के वैशाली जिला के बेलवर (सती स्थान) ग्राम निवासी सुजीत कुमार सिंह सन् 1990 में मुंबई आकर अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत, बॉलीवुड के कई बड़े निर्देशकों हामिद अली, अशोक गायकवाड, विपुल शाह, विजय रेड्डी, अनिल गांगुली, हेमा मालिनी आदि  के साथ बतौर सहायक निर्देशक की थी। उसके बाद उन्होंने सन् 2000 में भोजपुरी सिनेजगत की तरफ अपना रूख किया।
भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक सुशील कुमार उपाध्याय के साथ उन्होंने मुख्य सहायक निर्देशक भोजपुरी फिल्म कन्यादान से शुरुआत किया। उसके बाद निर्माता निर्देशक रमाकान्त प्रसाद की कई सुपर-डुपर हिट भोजपुरी फिल्मों में सह निर्देशक रह चुके हैं।

satya-navprabhat-times
भोजपुरिया राजा से सुजीत कुमार सिंह को मिली एक अलग पहचान –

इन्द्रा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले निर्मित संजय सिंह राजपूत की राकेश मिश्रा अभिनीत ‘जान तेरे लिये’ से सुजीत कुमार सिंह ने स्वतंत्र निर्देशन की शुरुआत की। उसके बाद पावर सुपरस्टार पवन सिंह अभिनीत वसुंधरा मोशन पिक्चर प्रा.लि. की ‘भोजपुरिया राजा’ के सुपर -डुपर हिट होने के साथ ही उन्हें कुशल निर्देशक के रूप में एक अलग पहचान मिली। इस फिल्म के जरिये वे एक सफल निर्देशक के रूप में भोजपुरी सिनेजगत में स्थापित हो चुके हैं।

जहाँ  उनके निर्देशन में किशोरी फिल्म्स की धड़कन निर्माणाधीन है, वहीं  इसी बैनर  की पंडित और पठान की शूटिंग मार्च में की जायेगी। उसके बाद इसी बैनर की भोजपुरी फिल्म वान्टेड का निर्माण किया जायेगा। इन सभी फिल्मों में लाखों सिनेप्रेमियों के दिल की धड़कन पावर स्टार पवन सिंह केन्द्रीय भूमिका में हैं।

प्रस्तुति: कमलेश राय

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें