Home बिजनेस भारतीय बाजार में लांच होने से पहले ही Nissan की SUV Magnite...

भारतीय बाजार में लांच होने से पहले ही Nissan की SUV Magnite के सभी वेरिएंट्स की कीमतें हुई लीक

निसान जल्द भारतीय बाजार में अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट SUV Magnite को लॉन्च करने वाली है, लेकिन इसकी कीमतें इंटरनेट पर पहले ही लीक हो गई हैं। इनमें बताया जा रहा है कि निसान ने एक ऑनलाइन प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने डीलरों से इस कार की कीमतों का खुलासा किया था और यही कीमतें लीक हो गई है।

कंपनी ने पिछले महीने के आखिरी सप्ताह में निसान मैग्नाइट से पर्दा हटाया है, जबकि इसे इसी महीने (नवम्बर 2020) में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च की तारीख से पर्दा नहीं हटाया है। खबरों के मुताबिक निसान के चेन्नई प्लांट में Nissan Magnite का पहला यूनिट रोल आउट भी कर दिया है।

Nissan Magnite: लीक कीमतें
1.0 लीटर पेट्रोल XE- 5,50,000 रुपये
1.0 लीटर पेट्रोल XL- 6,25,000 रुपये
1.0 लीटर पेट्रोल XV- 6,75,000 रुपये
1.0 लीटर पेट्रोल XV प्रीमियम- 7,65,000 रुपये
1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल XL- 7,25,000 रुपये
1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल XV- 7,75,000 रुपये
1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल XV प्रीमियम- 8,65,000 रुपये
1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल XL CVT- 8,15,000 रुपये
1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल XV CVT- 8,65,000 रुपये
1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल XV प्रीमियम CVT- 9,55,000 रुपये
नोट: ये लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी वेरिएंट्स की कीमतें हैं।

 

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें