मुंबई पुलिस ने इस तरह की इन प्रवासी मजदूरों की मदद, मजदूरों ने दिया धन्यवाद

मुंबई: लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को बड़ी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है। अपने घर तक पहुँचने के लिए बहुत से मजदूर ट्रक से भी अवैध तरीके से सफर करने को मजबूर हो गए हैं। हालाँकि प्रशासन द्वारा श्रमिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं, पर अब भी मजदूरों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। इसी तरह का एक वाकिया एक वाकिया सामने आया है, जिसमें पुलिस की मदद से कुछ मजदूरों को केवल उनके पैसे ही वापस नहीं मिले, बल्कि उन्हें ट्रेन से सुरक्षित घर के लिए रवाना भी किया गया।

मुंबई पुलिस ने इस घटना का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। कुछ प्रवासी मजदूरों ने घर वापस जाने के लिए एक लॉरी ऑपरेटर को 1 लाख रुपये एडवांस दिए थे, जिसे वापस करने से उसने इनकार कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही वीपी रोड पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया, उन प्रवासी मजदूरों के पैसे  दिलवाये और मजदूरों को एक ट्रेन से जाने की पूरी व्यवस्था करवाई ताकि वे अपने परिवारों के करीब पहुँच सकें। एक वीडियो के जरिये उन सभी मजदूरों ने महाराष्ट्र सरकार, महाराष्ट्र पुलिस व मुंबई पुलिस के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। 

वीडियो देखें

1 COMMENT

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें