‘प्लेटोथन’- मुंबई कार्टर रोड लियो क्लब की एक महत्वपूर्ण पहल

लियो क्लब ऑफ मुंबई कार्टर रोड ने संस्था के अध्यक्ष लियो मुकेश पांडेय के नेतृत्व में ‘प्लेटोथन’ नामक पहल की है, जिसका मुख्य उद्देश्य मुंबई शहर के अंदर ब्लड प्लेटलेट्स की जागरूकता और डोनेशन अभियान को महत्वपूर्ण बनाना है। उन्होंने मुंबई के 12 अस्पतालों के साथ साझेदारी की है।

इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य है ब्लड प्लेटलेट्स डोनेशन को बढ़ावा देना और कम-से-कम एक डोनेशन प्रतिदिन कराना है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 15 अगस्त को हुई थी, और अगस्त महीने में ही 8 डोनेशन कर लिए और 25 से अधिक डोनर पंजीकृत कर लिए गए हैं। टीम एक डोनरों की डायरेक्टरी तैयार कर रही है तथा डोनर को आवश्यकता के हिसाब से मार्गदर्शन किया जाएगा।

अब सवाल यह है कि प्लेटलेट्स डोनेशन क्यों? प्लेटलेट्स कैंसर से पीड़ित व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से बच्चों, लुकीमिया और डेंगू के रोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह ब्लड डोनेशन से भिन्न है और प्रक्रिया के लिए 2 घंटे का समय लगता है। एक व्यक्ति बिना किसी साइड इफेक्ट के साल में 24 बार प्लेटलेट्स डोनेट कर सकता है। मुंबई में प्लेटलेट्स डोनेशन की कमी हो रही है, इसलिए यह पहल जरूरी है।

लियो क्लब कार्टर रोड के अध्यक्ष और उनकी टीम चाहती है कि इस जागरूकता को और अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि और अधिक डोनर पंजीकृत किए जा सकें। यदि आप भी डोनर बनना चाहते हैं या और अधिक जानना चाहते हैं, तो आप 9819271633, 79773 23688 या 75066 85160 पर संपर्क कर सकते हैं। या फिर, पंजीकरण करने के लिए, आप leoclubofmcr की इंस्टाग्राम पेज पर जा सकते हैं और वहां के बायो में दिए गए लिंक से पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।

इस पहल के माध्यम से, लियो क्लब कार्टर रोड एक महत्वपूर्ण सेवा का संचालन कर रहा है, और हम सबको इसमें भाग लेने का अवसर मिल रहा है। इस प्लेटोथन अभियान को सफल बनाने के लिए उनके साथ हम सभी का सहयोग आवश्यक है, ताकि हम एक बेहतर और स्वस्थ जीवन के लिए योगदान कर सकें।आप सभी से एक अपील है – आइए, हम सभी इस महत्वपूर्ण कार्य में शामिल हों और जीवन बचाने का महत्वपूर्ण योगदान दें।

लियो क्लब कार्टर रोड, जो डिस्ट्रिक्ट 3231-A3 और मल्टीपल 3231 के तहत आता है, पिछले 7 सालों से नेतृत्व परियोजनाओं के रूप में महान सेवा की है और ऐसी कई और परियोजनाएं भी चला रहा है। लियो क्लब यूथ विंग है, जो लायंस क्लब इंटरनेशनल संगठन का हिस्सा है, जो 150 से अधिक देशों में मौजूद है। लियो क्लब युवाओं को 12 से 30 वर्ष की आयु के बीच में शामिल करता है। लियो क्लब कार्टर रोड इस साल भी इसमें हिस्सा लेने के लिए कई सेवा गतिविधियों की योजना बना रहा है, जिन्हें वह हर हफ्ते आयोजित करेगा। आप भी इसका हिस्सा बन सकते हैं।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

six − 1 =