Home मनोरंजन Bigg Boss 14: घर में आए ‘तूफानी सीनियर्स’ की आपस में हुई...

Bigg Boss 14: घर में आए ‘तूफानी सीनियर्स’ की आपस में हुई बहस, हिना पर जमकर बरसे सिद्धार्थ

बिग बॉस 14  के मेकर्स दर्शकों को आकर्षित करने के लिए आए दिन घर में नए-नए बखेड़े खड़े करते दिखाई दे रहे हैं. घरवालों की लड़ाई काफी नहीं थी कि अब मेकर्स ने घर से ‘तूफानी सीनियर्स’ को भी आपस में भिड़ाना शुरू कर दिया है. पहले गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई हुई थी. वहीं अब हिना खान  ने सिद्धार्थ शुक्ला की जमकर क्लास लगा दी है.

बिग बॉस के घर में एक टास्क के दौरान निकी तंबोली और जैस्मीन भसीन के बीच जबरदस्त खींचा-तानी हुई. वहीं टास्क एकदम आखिर में जैस्मीन ने निकी को मात दे दी. लेकिन सिद्धार्थ इस बात को मानने को तैयार नहीं थे कि निकी तंबोली हार गई हैं.

हिना खान इस टास्क की संचालक थीं और उन्होंने देखा कि जैस्मीन जीती हैं. बस फिर क्या था दोनों के बीच पहले असहमति हुई. वहीं जब सिद्धार्थ ने हिना के फैसले पर सवाल उठाया तो हिना खान तमतमा उठीं और उन्होंने सिद्धार्थ से कह डाला कि उन्हें संचालन ना सिखाएं. वहीं सिद्धार्थ खुद को फंसते हुए देखकर बोल पड़े कि जैस्मीन मेरी दोस्त है लेकिन मैं टास्क में गलत होते हुए नहीं देख सकता.

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें