बजरंग दल द्वारा गुढीपाडवा पर मुंबई के वार्ड क्र. १६४ में भव्य रैली का आयोजन

बजरंग दल

इंद्रकुमार विश्वकर्माNavprabhatTimes.com

 गुढीपाडवा पर्व से महाराष्ट्र में नववर्ष का प्रारम्भ माना जाता है। यह हर वर्ष चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा को होता है। उल्लेखनीय है कि भारतीय नववर्ष का प्रारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही माना जाता है और इसी दिन से ग्रहों, वारों, मासों और संवत्सरों का प्रारंभ गणितीय और खगोल शास्त्रीय संगणना के अनुसार माना जाता है। इसे भारत के विभिन्न भागों में भिन्न-भिन्न नामों से संबोधित किया जाता है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में ‘उगादि‘ और महाराष्ट्र में यह पर्व गुढीपाडवाके रूप में मनाया जाता है।

गुढीपाडवा महाराष्ट्र में बड़े ही अनोखे ढंग से मनाया जाता है। इस वर्ष भी यह पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में मुंबई  के वार्ड क्र. 164 में इस पर्व पर विश्व हिन्दु परिषद अंतर्गत बजरंग दल द्वारा एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। बजरंग दल के कुर्ला तालुकाध्यक्ष संजीव डी. झा (भाई जी), देवीप्रसाद उपाध्याय व वार्ड क्र. 164 के कार्यसम्राट नगरसेवक हरीश भांदिर्गे प्रमुख अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

बजरंग दल

इसी के साथ वार्ड अध्यक्ष राधेश्याम यादव, वार्ड महामंत्री नीलेश दलवी, यूथ युवा प्रेसिडेंट धीरज जतन, यूथ युवा महामंत्री निलेश दरवेश और सभी कार्यकर्ताओं ने रैली में सक्रिय भूमिका निभाते हुए इस रैली को सफल बनाया।

यूथ युवा अध्यक्ष धीरज जतन इस रैली के दौरान बड़े सक्रिय नज़र आए। उन्होंने बताया कि आपसी प्रेम व सौहार्द्र बढ़ाना एवं आध्यात्म तथा भारतीय संस्कृति का प्रचार व प्रसार करने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया गया था ।

1 COMMENT

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

six + seventeen =