यूएन के शांति मिशन के तहत भारत सरकार करेगी 1,50,000 डॉलर की वित्तीय मदद

भारत यूएन शांति मिशन के तहत यूएन को 1,50,000 यूएस डॉलर की वित्तीय मदद देगा। यूके में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यह जानकारी दी है।उन्होंने कहा कि यह मदद शांति मिशन के तहत होने वाली गतिविधियों के लिए दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वास है कि साल 2021 में व्यापक स्तर पर शांति बनाए रखने के लिए कोरोना के दौर में एक अवसर देने जैसा है।

टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि शांति स्थापना की गतिविधियों के लिए कोष का समर्थन करते हैं। भारत इस साल निधि की गतिविधियों और कार्यक्रम के लिए डेढ़ लाख डॉलर देने की घोषणा करता है। हमारा मानना है कि साल 2021 व्यापक संदर्भ में हमें सीमाओं पर शांति बनाए रखने के लिए कोरोना के दौर में एक मौका देने जैसा है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत निर्माण पर टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में, हम लोकतंत्र और कानून के शासन को मजबूत करने के लिए शासन संरचना के निर्माण को प्राथमिकता देने की आवश्यकता से अवगत हैं। भारत शांति स्थापना गतिविधियों में महिलाओं और युवाओं द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को भी मानता है। उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा संरचना मजबूत करने से ही नागरिक सुरक्षा मजबूत होती है।

 

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें