अमेरिका की सत्ता सँभालते ही राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के साथ परमाणु हथियार नियंत्रण संधि को 5 साल के लिए बढ़ाया

रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने परमाणु हथियार नियंत्रण संधि की समयसीमा बढ़ाने को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रस्ताव का स्वागत किया है. अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ लेने के बाद इस प्रस्ताव को सामने रखा गया. जिससे लग रहा है कि रूस और अमेरिका के रिश्ते आने वाले वक्त में सुधर सकते हैं.

‘न्यू स्टार्ट’समझौता अमेरिका और रूस के बीच अब कायम एकमात्र समझौता है। यह समझौता रूस के परमाणु बलों पर लगाम लगाने वाला और दोनों देशों के बीच रणनीतिक स्थिरता के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण रहा है।

‘न्यू स्टार्ट’ संधि पर 2010 में हुई थी, जिसके तहत 1550 परमाणु हथियार मॉस्को और वाशिंगटन की ओर से तैनात किए जा सकते हैं। मॉस्को और वाशिंगटन दुनिया में सबसे अधिक परमाणु हथियार रखने वालों में शामिल हैं।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्रि पेस्कोभ ने शुक्रवार को कहा कि रूस हमेशा से परमाणु हथियार नियंत्रण संधि  के संरक्षण और उसके विस्तार के पक्ष में रहा है.

 

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें