वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत का निधन

गुरुदास कामत

मुंबई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्‍ली के चाणक्‍यपुरी स्थित प्राइमस अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। गुरुदास कामत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्‍य रहे, वहीं नॉर्थ वेस्‍ट मुंबई से 2014 तक सांसद भी रहे।

गुरुदास कामत को कांग्रेस ने गुजरात, राजस्‍थान, दादरा एवं नगर हवेली, दमन और दीव का प्रभार सौंपा था, लेकिन 2017 में कामत ने सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया। हालांकि उनके इस्‍तीफे के बाद भी पार्टी उन्‍हें महासचिव के रूप में मानती रही। उन्हें भारत सरकार की 15वीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री बनाया गया था।

कामत ने मुंबई के आरए पोद्दार कॉलेज से स्नातक किया था। वह पेशे से वकील थे। उन्होंने 1972 में छात्र नेता के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। 1976 में उन्हें राष्ट्रीय छात्र संघ के मुंबई यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

1 COMMENT

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × 1 =