Home देश मुंबई : सीएसएमटी रेलवे स्टेशन के पास गिरा फुटओवर ब्रिज, घटना में...

मुंबई : सीएसएमटी रेलवे स्टेशन के पास गिरा फुटओवर ब्रिज, घटना में पांच लोगों की मृत्यु, कई घायल

मुंबई: सीएसएमटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) रेलवे स्टेशन के पास एक फुटओवर ब्रिज गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई है और करीब 34 लोग घायल हैं। मरनेवालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। इस हादसे में पांच लोगों के मरने और 34 लोगों के घायल होने की खबर आई है। इस हादसे में मरनेवालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

यह घटना शाम साढ़े सात बजे की है। हादसे के चलते ब्रिज का करीब 60 फीसदी हिस्सा ढह गया है। यह ब्रिज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक को जोड़ने का कार्य करता था। घटनास्थल पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

रेलवे विभाग ने जानकारी दी है कि यह ब्रिज बीएमसी का है। वे राहतकार्य में पूरी सहायता प्रदान करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें