मुंबई में घमासान बारिश, अंधेरी ब्रिज का हिस्सा ट्रैक पर गिरा, पश्चिम रेल ठप्प

अंधेरी ब्रिज

मुंबई: मुंबई के अंधेरी स्टेशन के पास फुट ओवर ब्रिज का एक स्लैब गिरने से लोकल सेवा रोक दी गई है। करीब आधे घंटे से अंधेरी से विरार के बीच लोकल सेवा रुकी है। ट्रेन सेवा को चालू कराने के लिए रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है।वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम भी मौजूद है। ऑफिस टाइम की वजह से स्टेशनों पर भीड़ देखी जा रही है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के अनुसार, यह ब्रिज अंधेरी ईस्ट-वेस्ट को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि हम बचाव कार्य चला रहे हैं। इस ब्रिज का नाम गोखले ब्रिज है। रोड ओवरब्रिज का मलबा गिरने से रेलवे ट्रैक पर OHE प्रभावित हुई है, जिसके कारण यातायात पर फर्क पड़ा है। अंधेरी से विले पार्ले जाने वाली सभी 4 लाइनें बंद कर दी गई हैं। ब्रिज गिरने के कारण मुंबई के मशहूर डब्बावालों का काम भी ठप हो गया है। #MumbaiRains

हादसे के बाद मुंबई पुलिस ने भी इस बारे में ट्वीट किया। पुलिस ने बताया कि ब्रिज गिरने के बाद मौके पर सुरक्षा से जुड़े सभी इंतजामों को किया जा रहा है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है, अभी ट्रैफिक रोका गया है।

पिछले साल एलफिंस्टन ब्रिज पर हुआ था बड़ा हादसा

आपको बता दें कि इससे पहले भी मुंबई में फुटओवर ब्रिज से जुड़ा एक बड़ा हादसा हो गया था। बीते साल सितंबर, 2017 को मुंबई के ही एलफिंस्टन ब्रिज पर भगदड़ मच गई थी, जिस दौरान करीब 23 लोगों की मौत हो गई थी। इस ब्रिज को बाद में रेलवे और सेना ने साथ मिलकर युद्ध स्तर पर बनाया था। देखें दिल दहला देनेवाली इस घटना का दर्दनाक वीडियो  ➡

1 COMMENT

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें