मुंबई के साकीनाका में जनता और पुलिस के मध्य विभिन्न समस्याओं को लेकर हुई सीधी परिचर्चा

साकीनाका पुलिस

इंद्रकुमार विश्वकर्माNavprabhat Times.com

साकीनाका पुलिस

मुंबई: 13 जुलाई को नव शक्ति रिक्शा टैक्सी चालक मालक युनियन के द्वारा गोल्डन नेस्ट हाल, सफेदपुल, साकीनाका, मुंबई में जनता-पुलिस परिसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मुख्य मार्गदर्शक के रूप में साकीनाका पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अविनाश धरमाधिकारी, प्रकाश मनसुख (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक-यातायात विभाग, साकीनाका), पुलिस निरीक्षक सुनिल माने, सहायक पुलिस निरीक्षक गोपाल भोसले, सहायक पुलिस निरीक्षक अब्दुल रऊफ शेख, पुलिस उपनिरीक्षक योगेश पाटिल आदि उपस्थित थे।

साकीनाका पुलिस

इस परिसंवाद के दौरान साकीनाका की आम जनता ने अपने-अपने विषय उठाये। महिलाओं की सुरक्षा संबंधी समस्याएँ, यातायात की समस्या, नशाखोरो की समस्या, ध्वनि प्रदूषण की समस्या आदि पर सविस्तार चर्चा हुई।
साकीनाका पुलिस
आम लोगों की इन सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए साकीनाका पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश धर्माधिकारी ने अपने संबोधन में सभी विषयों पर माग॔दश॔न किया। यातायात संबंधी समस्याओं पर यातायात के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश मनसुख ने मार्गदर्शन किए।

साकीनाका पुलिस

इस कार्यक्रम में भारी संख्या में विभागीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शेष नारायण तिवारी, लालजी मिश्रा, ओम प्रकाश पाठक, सुधाशंकर पाठक, प्रकाश मिश्रा, मनोज यादव, सुरेन्द्र मिश्रा, वाल चंद्र तिवारी, गोकर्ण शुक्ला, रमाशंकर पाठक, पूनम परमार, अरुण सिंह, पंचदेव दुबे, सोनू सिंह, मुकेश सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

साकीनाका पुलिस के जंनसंपक॔ अधिकारी कांतीलाल धुमाल व श्री भालेराव  ने इस कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग किया।

साकीनाका पुलिस

नव शक्ति रिक्शा-टैक्सी चालक मालक यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने कार्यक्रम में शामिल होनेवाले सभी अधिकारियों व जनमानस का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

twenty + ten =