जौनपुर में कांग्रेस पार्टी की ब्लाक स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

कांग्रेस पार्टी

जौनपुर: बक्सा हैदरपुर महराजगंज थाना क्षेत्र के डॉ. प्रभात विक्रम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी का सम्मेलन सम्पन्न हुआ, जिसमें जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी सरकार की पुरजोर निंदा की और सरकार को कटघरे में खड़ा कर वर्तमान सरकार की विफल नीतियों को गिनाया।

इंद्रभुवन सिंह ने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। डॉ. प्रभात विक्रम सिंह को बक्सा ब्लाक का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

वक्ताओं में देवराज पांडेय उपाध्यक्ष इ कांग्रेस जौनपुर देवानंद मिश्र, राजेश विश्वकर्मा व संजय सिंह, बबलू गुप्ता, बब्बू मिश्रा आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। संचाल सार्दुलन सम्राट सिंह ने किया।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

10 − four =