पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे कानपुर, कहा 2022 में जनता बदलेगी सरकार

कानपुर- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने कानपुर पहुंचे। कानपुर में लोगों ने जगह-जगह पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।  वहीं इस दौरान समाजवादी लोगों से मिलकर अखिलेश यादव ने कहा 2022 में जनता के आशीर्वाद से फिर से समाजवादी सरकार बनेगी।

वहीं समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी के यहाँ एक पारिवारिक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बुलाया गया था। जिस कार्यक्रम के मद्देनजर अखिलेश यादव दोपहर करीब 1 बजे नौबस्ता पहुँचे और इसके बाद रमईपुर होते हुए साढ़ और इसके बाद जहानाबाद पहुँचे। दोपहर 2 बजे के करीब रमईपुर चौराहे के अंतर्गत पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला, रामपाल यादव, अनूप यादव, सोनू यादव, मोहम्मद हसन, शिवप्रकाश पाल, जगराम सिंह, सुखराम सिंह यादव और अन्य सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश यादव का फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान किया। अखिलेश यादव बोले 2022 में जनता के आशीर्वाद से फिर बनेगी समाजवादी सरकार। कानपुर की लगभग कई जगहों पर कुछ मिनटों के लिए अखिलेश यादव रुके। वही कानपुर के नौबस्ता, बंबा, रमईपुर, साढ़ और जहानाबाद में उनका सम्मान किया गया। अखिलेश यादव के पहुंचते ही समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जय समाजवाद के नारे लगाए और लोगों द्वारा सेल्फी लेने और अखिलेश यादव से हाथ मिलाने के लिए होड़ मच गई।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

seventeen − fifteen =