लोक जनशक्ति पार्टी:- महिला प्रकोष्ठ से कानपुर जिलाध्यक्ष बनीं सोनी गुप्ता

कानपुर- लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता व राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला कुमारी के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ से सोनी गुप्ता को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता व राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला कुमारी से बात करते हुए सोनी गुप्ता ने बताया कि उन्हें लोकजन शक्ति पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें वे बाखूबी निभाएंगे। महिलाओं के हितों व उनकी सुरक्षा के लिए वे सदैव आगे आएंगी। सोनी गुप्ता ने कहा कि उनके जीवन का मूल उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के लिए लडना होगा।

सोनी गुप्ता जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ

पत्रकार से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के नेतृत्व में पार्टी ने दिनों दिन तरक्की की है। प्रदेश के सभी जिलों में भी संगठन को मजबूती प्रदान किये जाने के लिए प्रदेश नेतृत्व लगातार समीक्षा कर रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने पार्टी को अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अपने पुत्र चिराग पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी को बड़ी संख्या में युवाओं का साथ मिलेगा और आगे चलकर प्रदेश में सरकार बनवाने में लोजपा की अहम भूमिका होगी। पार्टी के बड़े नेता रामविलास पासवान, चिराग पासवान के अलावा अब्दुल खालिक, सूर्य नारायण यादव, एके बाजपेई, सूरज भान, अहमद अशफाक करीम, माहेश्वर सिंह, पी चंद्रगेसान, काली प्रसाद पांडे, कुमार सर्वजित आदि भी बड़े नेता हैं।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × three =