रामकथा होगी आरम्भ, सैकड़ों महिलाओं ने निकाली विशाल कलश यात्रा

कानपुर- दक्षिण कानपुर विकास सेवा संस्थान व चित्रलेखा सेवा संस्थान द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई और राम कथा का आयोजन भी किया गया। इस कलश यात्रा में लगभग पांच सौ महिलाओं ने कलश रखकर विशाल कलश यात्रा को आयोजित किया।

कलश यात्रा में सम्मिलित महिलाएं

चित्रलेखा शिक्षा सेवा संस्थान के चेयरमैन सुरेश कुमार सचान ने बताया गया कि दक्षिण कानपुर विकास सेवा संस्थान और चित्रलेखा सेवा संस्थान द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। किदवई नगर के-ब्लॉक के सीमा गेस्ट हाउस से निकाली गई कलश यात्रा में लगभग पाँच सौ महिलाओं ने कलश रखा और विशाल कलश यात्रा निकाली। वहीं बताया कि कलश यात्रा के बाद राम कथा का आयोजन किया गया है यह लगभग 12 दिनों तक रामकथा का आयोजन किया जाएगा। सुरेश सचान ने बताया कि चित्रा इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज के साथ-साथ कई अन्य संस्थाएं भी चलाते हैं, जिसके माध्यम से डीएम व सीएमओ के आदेश से स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन कर रहे है। कलश यात्रा किदवई नगर के विभिन्न स्थानों व मंदिरों से होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। इस कार्यक्रम में कथावाचक दीदी उषा नारायणी द्वारा लगभग पांच हजार लोग रामकथा को सुनेंगे।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

20 − eight =