यूपी के व्यापारियों के हित में उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल की नई रणनीति, देखिए..

कानपुर। कानपुर दक्षिण व्यापार मंडल को विस्तृत रूप में परिवर्तित करने के बाद अब प्रदेश स्तर पर व्यापारियों के हितों के लिए संचालन जारी किया गया। व्यापर मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक के बाद उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों का विवरण प्रस्तुत कर नई रणनीति पर काम शुरू किया गया।
नौबस्ता यशोदा नगर स्थित कैम्प कार्यालय में बैठक आयोजन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र रॉय ने बताया कि अब कानपुर दक्षिण व्यापार मंडल को परिवर्तित करने के बाद उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया है। अब संगठन प्रदेश स्तर तक व्यापारियों के हितों के लिए काम करेगा। बैठक के प्रभारी रवि दीक्षित, युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास तिवारी, महामंत्री किशोर सक्सेना, सचिन भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू तिवारी, अनिल शर्मा, नरेश अग्रहरि, रामसिंह, सचिन सिंह, अनुज ओमर, प्रदीप सिंह, शिवप्रताप आदि व्यापारी मौजूद रहे।

1 COMMENT

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें