स्वतंत्र देव सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष, भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

कानपुर- उत्तर प्रदेश सरकार के सड़क परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। स्वतंत्र देव को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की जगह कमान संभालने का मौका मिला, तो प्रदेश के विभिन्न जगहों पर हर्ष का माहौल दिखा तो कहीं पर धूमधाम से मिठाई बांटी गई।
बताते चले कि स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश के सड़क परिवहन मंत्री है, जिनको भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की जगह प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसी मौके पर प्रदेश के कई क्षेत्रों में भाजपाइयों में ख़ुशी की लहर देखने को मिली। कानपुर देहात जिले के पुखरायां कस्बे में भी जश्न का माहौल देखने को मिला, जहाँ पुखरायां नगर में मैहर देवी मंदिर के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर ख़ुशी का इजहार किया।कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो अम्बरीष अग्निहोत्री व मंडल अध्यक्ष भाजयुमो जीतू शर्मा के द्वारा आयोजित किया गया। जिस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बरीष अग्निहोत्री, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जीतू शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख नमन अग्निहोत्री, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सुनील वाल्मीकि, सभासद सत्यम पंडित, अनीता सचान, डिम्पल सचान, कुलदीप सचान, सचिन सचान, रजत सचान, शशांक सचान, दुलारे वाल्मीकि, अविनाश तिवारी, हरिओम साहू, राहुल गोशवामी, मो० मुर्शिद, राहुल वाल्मीकि, सुभाष वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, अमन, विशाल आदि लोग मौजूद रहे।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें