अमेरिका: अंतिम संस्कार के दौरान शिकागो में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 लोग बुरी तरह घायल

अमेरिका के शिकागो में मंगलवार शाम ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया. एक कार्यक्रम के दौरान हमलावर ने सबपर बंदूक तान दी और अंधाधुंध फायरिंग की. इस फायरिंग में कम से कम 14 लोग घायल हो गए हैं.

जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शिकागो पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है.पुलिस के मुताबिक शिकागो के ग्रेशम में मंगलवार शाम एक अंतिम संस्कार के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई जिसमें 14 लोग घायल हो गए हैं।

जिन्हें पांच अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह फायरिंग पश्चिम सवीना स्ट्रीट के 1000 ब्लॉक में शाम 7:30 बजे से पहले हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, एक एसयूवी में से किसी ने ब्लॉक पर अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने वाले लोगों पर गोली चला दी। जिसके बाद अंतिम संस्कार में हिस्सा ले रहे लोगों ने भी अंधाधुंध फायरिंग की और एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कम से कम 14 लोग घायल हैं।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें