डॉ.करुणाशंकर उपाध्याय को पद्मश्री अनंत गोपाल शेवडे हिंदी सेवा सम्मान

मुंबई: शनिवार, 31 अगस्त 2019 को जयहिन्द महाविद्यालय के सभागार में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा मुंबई विश्व विद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर एवं अध्यक्ष डॉ.करुणाशंकर उपाध्याय को रुपए 51000-का ‘पद्मश्री अनंत गोपाल शेवडे हिंदी सेवा सम्मान’ प्रदान किया गया। इस सम्मान को प्रदान करते हुए महाराष्ट्र के सांस्कृतिक तथा उच्च एवं तंत्र शिक्षण मंत्री विनोद तावडे, फिल्मसिटी के उपाध्यक्ष और राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र तथा महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ. शीतलाप्रसाद दुबे द्वारा प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय न केवल हिंदी के सशक्त आलोचक एवं लेखक हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मामलोंके जानकार तथा सुप्रसिद्ध रक्षा विशेषज्ञ भी हैं। यह पुरस्कार आपको हिंदी भाषा, साहित्य एवं आलोचना के क्षेत्र में उत्कृष्ट और विपुल लेखन के लिए दिया गया है। डॉ. उपाध्याय लगातार हिंदी के संयुक्त परिवार की रक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं और उसके प्रचार-प्रसार में महती भूमिका अदा कर रहे हैं।

डॉ. उपाध्याय का प्रयास है कि इस देश की 78 प्रतिशत जनता हिंदी बोलने अथवा समझने में सक्षम है, अतः यदि हिंदी का प्रयोग उच्च न्यायालयों और सर्वोच्च न्यायालय में नहीं हो रहा है, तो यह इस देश के 78 प्रतिशत लोगों के मानवाधिकार का उल्लंघन है। इसी तरह यदि विश्व का हर छठा व्यक्ति हिंदी बोलने अथवा समझने में सक्षम है और हिंदी प्रतिष्ठा सहित संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा के रूप में आसीन नहीं है तो यह विश्व के हर छठे व्यक्ति के मानवाधिकार का उल्लंघन है। इस तरह डॉ. उपाध्याय हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने के लिए भी गंभीर प्रयास कर रहे हैं।

1 COMMENT

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें