प्रो.डॉ. रतनकुमार पांडेय को ‘दिनकर संस्कृति सम्मान’

रतनकुमार पांडेय

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास द्वारा आयोजित राष्ट्रप्रेम उत्सव मुंबई के रवींद्र नाट्य मंदिर में शुक्रवार शाम दि. 24 मार्च 2017 को संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुम्बई विद्यापीठ के प्रसिद्ध प्रोफेसर डॉ. रतनकुमार पांडेय को ‘दिनकर संस्कृति सम्मान‘ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की पुत्रवधू व पुणे की मेयर श्रीमती मुक्ता तिलक ने की।

दिनकर स्मृति न्यास संपूर्ण भारत में सांस्कृतिक विकास हेतु संलग्न है। पूरे राष्ट्र में यह संगठन सांस्कृतिक और साहित्यिक आयोजन करती रही है। विगत वर्ष से एक नया उपक्रम शुरू किया गया है। जिसमें भारत के सांस्कृतिक निर्माण में योगदान करने वाले महान विभूतियों को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘संस्कृति सम्मान’ प्रदान किया जा रहा है। गत वर्ष प्रथम सम्मान कत्थक सम्राट पंडित बिरजू महाराज़ को प्रदान किया गया। इस वर्ष का यह सम्मान मुंबई विद्यापीठ के प्रख्यात प्रोफ़ेसर डॉ. रतन कुमार पाण्डेय को उनके साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए उन्हें शॉल, पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं एक लाख एक हज़ार की राशि चेक के रूप में पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया।

अपने वक्तव्य में डॉ. रतन कुमार पांडेय ने इस सम्मान को चुनौती मानते हुए इस ज़िम्मेदारी को आगे बढ़ाने का दायित्व अपने कंधे पर लेने की बात कही। इस अवसर पर मंच पर कई आदरणीय उपस्थिति रही। जिसमें अध्यक्षता लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की पुत्रवधू व पुणे की मेयर श्रीमती मुक्ता तिलक ने की।

रतनकुमार पांडेय

मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध साहित्यकार पुष्पा भारती ने बालगंगाधर तिलक और स्वामी विवेकानंद के जीवन के महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख करते हुए अपने अमूल्य विचार साझा किए। साथ ही साथ उच्चतम न्यायालय दिल्ली के अधिवक्ता रामनगीना सिंह, न्यास के अध्यक्ष नीरज कुमार, प्रख्यात रंगकर्मी मुजीब खान, मुंबई से अन्य वक्ता में डॉ. रामसागर सिंह एवं शांतिनिकेतन विश्वभारती के प्राध्यापक डॉ. सुभाष चंद्र राय उपस्थित रहते हुए इन अमूल्य क्षणों के साक्षी रहे।

प्रख्यात रंगकर्मी मुजीब खान की टीम द्वारा स्वामी विवेकानंद की जीवन व दृष्टि पर बेहतरीन नाट्य प्रस्तुति हुई। दर्शकदीर्घा में मुंबई के प्रबुद्ध रचनाकारों, मीडियाकर्मी, प्रोफेसरों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कई महत्वपूर्ण अतिथियों और तमाम प्रबुद्ध दर्शकों की करतल ध्वनि द्वारा आयोजन बेहद सफल रहा।

रिपोर्ट: रीता दास राम

1 COMMENT

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 + 16 =