जौनपुर जिले के एक नए सिनेमेटोग्राफर ने किया अपनी जन्मभूमि का नाम रोशन

अशोक सरोज

कुलदीप विश्वकर्माNavprabhat Times.com

जौनपुर/बदलापुर: ऐसा व्यक्ति जो अपनी काबिलियत के दम पर आज सभी फ़िल्म इंडस्ट्रियों में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है और अपनी जन्मभूमि अपने गांव का नाम रोशन किया है। थाना क्षेत्र-महाराजगंज, ग्रामसभा-चारो, पोस्ट-महाराजगंज जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी हैं, नाम है- अशोक सरोज । उम्र है लगभग 43 साल और उनके चाहनेवाले उन्हें उनके मोबाइल नंबर 08652136603 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।

अशोक सरोज

अशोक सरोज बचपन से ही कला और एक्टिंग के प्रेमी होने के कारण अपने आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के प्रति अपनी पूरी कोशिश किये और अब ये सफल हो गए । अशोक सरोज की शिक्षा बी.एफ. ए. (फाइन आर्ट्स) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से हुई और उनके जीवन का सफ़र बॉलीवुड में सन् 1995 से प्रारम्भ हुआ। अशोक लगभग 50 व 55 कैमरे के साथ चीफ असिस्टेंट कैमरामैन के तौर पर अनेक टीवी सीरियल, हिंदी, भोजपुरी, मराठी की अनेक फिल्में कर चुके हैं और इन्हीं फिल्मो के उपरांत ऑपरेटिव कैमरामैन के बाद सिनेमेटोग्राफर के रूप में इस पड़ाव पर पहुंचे।

अशोक सरोज

अशोक एक ऐसे प्रतिभावान सिनेमाटोग्राफर हो चुके हैं, जिनका कोई जवाब नहीं। उनके कार्यक्षेत्र के लोगों की मानें तो उनकी जितनी भी तारीफ़ की जाय उतनी ही कम है । अशोक अपने आप में एक महान व्यक्तित्व होते हुए भी एक बहुत ही सरल किस्म के इंसान हैं। ये एक अच्छे कैमरामैन के साथ-साथ एक बेहतरीन लेखक और कवि भी हैं। इन कलाओं के अतिरिक्त वे एक कुशल चित्रकार भी हैं। इनकी कला की छवि इनकी पेंटिंग और सिनेमैटोग्राफर के रूप में साफ दिखाई देती है ।

अशोक सरोज

इस फ़िल्म इंडस्ट्री में बहुत सारे योग्य कैमरामैन हुए हैं, पर एक लेखक, एक कवि, एक चित्रकार जैसे अनेक गुणों के साथ एक कैमरामैन नहीं हुआ है।

अशोक सरोज

फ़िल्म इंडस्ट्री में ऐसे अनेक बुद्धिजीवी हैं, जो अशोक को विशेष सम्मान देते हैं। इनकी हर पेंटिंग में कोई न कोई सन्देश अवश्य होता है और इनका कहना है कि आने वाले समय में वे अपना एक नया मुकाम बनाने वाले हैं।

अशोक सरोज

2 COMMENTS

  1. ये है एक महान कवि और लेखक साथ ही साथ एक बहुत ही अच्छे सिनेमटोग्राफर कैमरामैन
    नाम है अशोक सरोज

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

twenty − 5 =