मलाइका से पहले बॉलीवुड के इस खान की बहन को 2 साल तक अर्जुन कपूर ने किया था डेट, इसलिए हुआ था ब्रेकअप

सेलेब्स चाहें जो भी करें वो न्यूज में जरूर आते हैं। चाहें वो अपनी फिल्मों या काम की वजह से हों, चाहें वो कहीं छुट्टियां मना रहे हों या फिर वो अपनी पर्सनल लाइफ में व्यस्त हों। किसी सेलेब की रिलेशनशिप को लेकर तो ज्यादा ही बातें की जाती हैं। चाहें नया रिश्ता बने या फिर टूटे। कुछ समय से अर्जुन कपूर अपनी रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं।

अर्जुन सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान को डेट कर चुके हैं। दोनों ने करीब एक दशक पहले एक- दूसरे को डेट किया था और दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में थे। लेकिन करीब दो साल बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। साल 2014 में अर्जुन ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि अर्पिता उनका पहला प्यार थीं और यही एक रिश्ता है जिसके लिए वो सीरियस थे।

अर्जुन ने जब अर्पिता को डेट किया तब उनकी उम्र केवल 18 साल थी। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया था, ‘मैं उस वक्त 18 साल का था और सलमान भाई के साथ फिल्म मैंने प्यार क्यों किया में काम कर रहा था। फिल्म की शूटिंग के दौरान हमारा रिलेशनशिप शुरू हुआ। मैं सलमान भाई से डरता था। मैं डरा हुआ था तो मैंने उन्हें और पूरे परिवार को जाकर सब बता दिया।’

जहां अर्जुन कपूर अर्पिता खान के साथ थे वहीं अब हमेशा उनकी और मलाइका अरोड़ा की बातें ही चलती हैं। बात यहां तक पहुंच चुकी है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि, अभी तक इन दोनों में से किसी ने भी इसके बारे में कुछ नहीं कहा है।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें