सिंधु बॉर्डर पर पत्थरबाजी के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को राजधानी में आने की दी इजाजत

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत किसान सड़कों पर उतर चुके हैं और दिल्ली कूच करने केलिए कल से ही डटे हुए हैं। पंजाब से लेकर हरियाणा की सड़कों पर किसानों का गुरुवार को हल्लाबोल जारी रहा और उम्मीद की जा रही है कि आज भी ऐसी ही स्थिति रहेगी।

किसान दिल्ली कूच करने के लिए अड़े हुए हैं और पुलिस से कई झड़पों के बाद भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। दिल्ली पुलिस की तरफ से प्रदर्शनकारी किसानों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आने की इजाजत देने के फैसले का पंजाब के मुख्यमंत्री ने स्वागत किया है. अमरिंदर सिंह ने कहा कि कि वह केन्द्र के फैसला का स्वागत करते हैं, जिसमें किसानों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार के तहत प्रद्रशन की इजाजत दी गई है.

अमरिंदर सिंह ने आगे कहा कि उन्हें कृषि कानूनों पर फौरन किसानों से बात शुरू कर देनी चाहिए और उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए.किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाले मार्गों को दिल्ली पुलिस द्वारा बंद कर दिये जाने से शुक्रवार को शहर में अहम रास्तों पर वाहनों का जाम लग गया।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें