हाइपर पिगमेंटेशन की समस्या जल्द छीन सकती हैं आपके चेहरे का निखार, इन बातों का रखे ध्यान

आज के वक्त में पिगमेंटेशन एक ऐसी समस्या है जिससे हर महिला को कभी ना कभी जरूर फेस करना ही पड़ता है। वैसे महिलाओं में होने वाली ये एक कॉमन समस्या है। जो कि ज्यादा गंभीर नहीं है। लेकिन फिर भी ये महिलाओं की अपनी सेल्फ एस्टीम को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसमे ज्यादातर समस्या चेहरे पर देखी जाती है।

लेकिन अगर आप भी पिगमेंटेशन की समस्या से जूझ रही हैं और इसका उपाय नहीं मिल पा रहा है तो आज हम आपके लिए इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं। जिनकी मदद से आप इन सबसे मुक्ति पा सकते हैं।

1.सेब का सिरका

में एसिटिक एसिड होता है, जो कि पिगमेंटेशन को हल्का कर सकता है। वहीं ये चेहरे का रंग हल्का करने का भी काम करता है। अगर आपको हाइपर पिगमेंटेशन की परेशानी है तो आप एक कंटेनर में समान भागों सेब के सिरका और पानी मिलाएं। अपने पिगमेंटेशन पैच पर इसे लगाएं और दो से तीन मिनट पर छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से मुंह धो लें। प्रतिदिन दो बार दोहराएं और आप पाएंगे कि पिगमेंटेशन कम होने लगेगा।

2.मसूर दाल का फेस मास्क

मसूर दाल का फेस मास्क, जो लाल मसूर से बनाया जाता है, एक हाइपरपिग्मेंटेशन उपचार के रूप में लोकप्रिय है। दरअसल लाल मसूर एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध हैं जो त्वचा के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी पानी में 50 ग्राम लाल दाल रात भर भिगो दें।एक अच्छा पेस्ट बनाने के लिए ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर का उपयोग करें। समान रूप से पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सूख जाने पर ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।

3.ग्रीन टी का अर्क

। दरअसल इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कि त्वचा में गहराई से जाकर निखार ला सकते हैं। वहीं इन पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो कि चेहरे के सूजन को भी कम करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए तीन से पांच मिनट के लिए उबले हुए पानी में एक ग्रीन टी बैग को रखें। चाय की थैली को पानी से निकालें और ठंडा होने दें। अबअपने डार्क पैच पर टी बैग को रगड़ें। इस काम को दिन में दो बार दोहराएं।

1 COMMENT

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें