Home उत्तर प्रदेश वाराणसी की संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत...

वाराणसी की संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी

वैश्विक महामारी कोरोना काल में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के वासियों ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन की भरपूर मदद की थी। इस पहल में मदद करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों सेे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत करेंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार, काशी के लोगों ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को समय से भोजन उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन को भरपूर सहयोग प्रदान किया। अलग-अलग क्षेत्र की 100 से अधिक संस्थाओं ने अपने स्तर से और वाराणसी जिला प्रशासन के फूड सेल के माध्यम से लॉकडाउन की अवधि में लगभग 20 लाख फूड पैकेट्स, दो लाख राशन किट्स का वितरण किया।

भोजन वितरण के अलावा, इन संस्थाओं ने सेनिटाइजर और मास्क आदि का वितरण जैसे अन्य सामाजिक कार्य भी किए। जिला प्रशासन द्वारा इन सभी को कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित किया गया।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें