8 पुलिसकर्मियों का मर्डर करने के बाद उज्जैन के मंदिर पहुंचा विकास दुबे, पुलिस ने ऐसे किया अरेस्ट

विकास दुबे

यूपी का कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार हो गया है। वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पहचान की है। उसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है।

अभी आला अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। विकास दुबे को महाकाल थाने में रखा गया है। उसके एमपी में होने की खबर लगातार आ रही थी। अब उज्जैन से उसकी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंदिर के पुजारी नेे पुलिस को बुलाकर विकास के बारीे में बताया और उसे गिरफ्तार किया गया।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले, ” हमारी पुलिस किसी को छोड़ती नही है, मंदिर को बीच मे न लाए। लेकिन उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तारी की है।” वारदात होने के बाद से ही मध्यप्रदेश की पुलिस को एक्टिव रखा गया था जिससे यह कामयाबी मिली। सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा और सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर विकास दुबे ने मंदिर के सामने अपना नाम चिल्लाया। मौके पर स्थानीय मीडिया को भी बुला लिया गया था।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × 3 =