गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर आखिर ये क्या बोल दिया उनकी मां ने, सुनिए

कानपुर। मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन करने गया बिकरु गांव का कुख्यात अपराधी विकास दुबे को गुरुवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मन्दिर के एक सुरक्षा कर्मी ने विकास दुबे के दिखने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के दौरान बोला- मैं विकास दुबे हूँ कानपुर वाला।

 

गिरफ्तारी की खबर सुनने पर उनकी माँ सरला देवी ने कहा विकास की मध्यप्रदेश में ससुराल है। वह हर साल दर्शन करने जाता था। कार्यवाई की बात पूछने पर उंन्होने बताया कि हम इसपर क्या बोलें शासन प्रशासन खुद इस कार्यवाही पर फैसला लेने में सक्षम है। हमारे कहने से कुछ नहीं होगा।

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के तहत विकास दुबे पर कड़ी कार्रवाई होगी। उसको ट्रांजिट रिमांड पर यूपी लाया जाएगा और बाकी फरार साथियों पर भी जल्द शिकंजा कसा जाएगा। उंन्होने कहा कि पूरे देश की पुलिस एक है, इसको सफलता या विफलता से न देखा जाए।

1 COMMENT

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

fourteen + thirteen =